लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: सोनीपत की हरियाणवी डांसर आरती भौरिया को जान से मारने की धमकी मिली जिस कारण उन्होने इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई है।
पुलिस ने बताया कि आरती भौरिया ने हिसार की कलाकार गौरी रानी और दो अन्य लोगो के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

