दिलजीत के फैंस के लिए गुड न्यूज, अब हिंदी और इंग्लिश में भी डब होगी ‘रंगरूट’

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: अभिनेता दिलजीत दोसांझ का कहना है कि वह अपनी आगामी फिल्म ‘रंगरूट’ को हिंदी और अंग्रेजी में डब करने की कोशिश कर रहे…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: अभिनेता दिलजीत दोसांझ का कहना है कि वह अपनी आगामी फिल्म ‘रंगरूट’ को हिंदी और अंग्रेजी में डब करने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि ज्यादा से ज्यादा दर्शक इस फिल्म को देख सकें ।

दिलजीत ने बताया, “‘रंगरूट’ प्रथम विश्वयुद्ध पर आधारित है । यह एक पंजाबी फिल्म है । हम इसे हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में डब करने की कोशिश कर रहे हैं । फिल्म के ट्रेलर को अच्छी प्रतिक्रिया मिली है । मैं पिछले तीन-चार सालों से इस तरह की फिल्म करना चाहता था । लेकिन बजट बहुत ज्यादा था । पंजाबी फिल्मों के संदर्भ में इतने बजट में फिल्में नहीं बनती हैं ।

Watch Video

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *