गुजरात में दलित युवक के साथ हुई मारपीट, युवक की हुई दर्दनाक मौत

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: गुजरात के राजकोट में दलित मजदूर को मार मार कर उसकी हत्या कर देने का मामला सामने आया है। जानकारी अनुसार 35 साल…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: गुजरात के राजकोट में दलित मजदूर को मार मार कर उसकी हत्या कर देने का मामला सामने आया है। जानकारी अनुसार 35 साल  सुरेश फैक्ट्री के पास अपनी पत्नी के साथ कचरा उठा रहा था कि अचानक फैक्ट्री के लोगों ने उस पर चोरी का आरोप लगा कर उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी।

dalit man

फैक्ट्री के लोगों ने उसको इतना मारा की उसकी मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने मामले की कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। गौरतलब है कि ये मामला सोशल मीडिया वीडियों वायरल होने के बाद ही सामने आया है। जिसके बाद गुजरात के विधायक जिगनेश मेवानी ने कहा कि गुजरात दलितों के लिए सुरक्षित नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *