कुलभूषण जाधव के परिवार और देश के साथ पाकिस्तान ने किया मज़ाक- दलबीर कौर

लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: लाहौर जेल में मारे गए बहुचर्चित भारती कैदी सरबजीत सिंह की बहन दलबीर कौर ने कुलभूषण जाधव की अपनी पत्नी और मां के…

लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: लाहौर जेल में मारे गए बहुचर्चित भारती कैदी सरबजीत सिंह की बहन दलबीर कौर ने कुलभूषण जाधव की अपनी पत्नी और मां के साथ हुई मुलाकात के दौरान बनाई गई शीशे के दीवार की निंदा की है।

kulbhushn

दलबीर कौर ने इसको पाकिस्तान के द्धारा किया गया मज़ाक और नाटक कहा है। दलबीर कौर का कहना है कि इस मुलाकात के दौरान मानवता को ध्यान में नहीं रखा गया है। जाधव और उसके परिवारवालों से मुलाकात के दौरान इतनी सख्त पाबंदी और शीशे की दीवार को क्या कहा जा सकता है।

dalbir kaur

इसके इलावा उन्होने ये भी कहा कि मै समझ सकती हूं कि जाधव की मां और पत्नी क्या सोच कर वहां गए होगें। पाकिस्तान ने जाधव के परिवार और देश के साथ मजाक किया है।

dalbir kaur

 

आपको बता दे कि दलजीत ने भी अपने भाई सरबजीत की रिहाई के लिए लंबी लड़ाई लड़ी थी। फिर भी उसका भाई वापिस अपने देश नहीं आ सका।

kulbushn

पाकिस्तान की जेल में बंद कुलभूषण जाधव की पत्नी और मां से मुलाकात करवाई गई थी। जिसको पाकिस्तान में फांसी की सज़ा सुना दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *