Cylinder blast news: डेयरी में सिलेंडर विस्फोट, 4 लोगों की मौत

Cylinder blast news: मध्य प्रदेश के देवास में आज सुबह सिलेंडर फटने से हुए धमाके में चार लोगों की मौत हो गई. नयापुरा क्षेत्र में…

Cylinder blast news: मध्य प्रदेश के देवास में आज सुबह सिलेंडर फटने से हुए धमाके में चार लोगों की मौत हो गई. नयापुरा क्षेत्र में गैस सिलेंडर फटने से एक मकान की डेयरी में आग लग गई. नीचे आग लग गई और धुआं ऊपरी मंजिल तक पहुंच गया.(Cylinder blast news) 

दूसरी मंजिल पर सोते समय दम घुटने से दिनेश कारपेंटर, उनकी पत्नी गायत्री और उनके दो मासूम बच्चों इशिका और चिराग की मौत हो गई. इस हादसे में पूरा परिवार खत्म हो गया. घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. पहली मंजिल पर डेयरी उत्पादों की दुकान और कई गैस सिलेंडर रखे हुए थे.

सिलेंडर में विस्फोट होने से आग तेज हो गई. फायर ब्रिगेड को मौके पर और भी सिलेंडर मिले, जिससे आग बुझाने का काम और मुश्किल हो गया. मलबे और आग के कारण बचाव कार्य में बाधा आई, जिसके कारण परिवार को समय पर बचाया नहीं जा सका.

नगर निगम अग्निशमन विभाग के अधिकारी ने बताया कि आग पर काबू पाने में काफी दिक्कत हुई. दूसरी मंजिल तक जाने का रास्ता बहुत संकरा था, जिसके कारण बचाव दल वहां तक ​​नहीं पहुंच सका. इसी बीच धुएं के कारण परिवार के सभी सदस्य बेहोश हो गये और उनकी जान चली गई.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *