REWARI के धारूहेडा में गैस ट्रांसफर के दौरान फटा सिलेंडर,धमाके से चार मजदूर घायल

धारूहेड़ा ,30  जुलाई धारूहेड़ा के ओम नगर स्थित एक परचून की दुकान में बड़े गैस सिलेंडर से छोटे सिलेंडर में गैस भरने के दौरान अचानक…

धारूहेड़ा

धारूहेड़ा ,30  जुलाई

धारूहेड़ा के ओम नगर स्थित एक परचून की दुकान में बड़े गैस सिलेंडर से छोटे सिलेंडर में गैस भरने के दौरान अचानक सिलेंडर फटने से जोरदार धमाका हो गया। हादसे में चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

घायलों की पहचान अभय, विनय, चंदन और पिंटू के रूप में हुई है। बताया गया है कि सभी घायल विभिन्न निजी कंपनियों में कार्यरत हैं। हादसे की सूचना मिलते ही सेक्टर-6 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से चारों घायलों को एंबुलेंस के जरिए उपचार के लिए सरकारी अस्पताल रेवाड़ी भिजवाया गया।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार परचून की दुकान में बड़े सिलेंडर से छोटे सिलेंडर में अवैध रूप से गैस भरी जा रही थी। इसी दौरान अचानक सिलेंडर फट गया, जिससे यह हादसा हुआ।सेक्टर-6 थाना प्रभारी सचिन कुंडू ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजा गया।

फिलहाल मामले की जांच की जा रही है तथा हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि गैस ट्रांसफर का कार्य नियमों के अनुरूप किया जा रहा था या नहीं।

 अन्य खबरें जानें-

GURUGRAM के अर्जुन नगर में विधायक ने रखी स्कूल की आधारशिला, 25 करोड़ की लागत से बनेगा स्कूल, 20 कमरों की होगी भव्य इमारत

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *