हरियाणा में करोड़ों के छात्रवृत्ति घोटाले का पर्दाफाश, इन अफसरों पर केस दर्ज

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में पोस्ट मैट्रिक स्कोलरशिप घोटाले में अब जांच तेज हो गई है। इस मामले में विजिलेंस ने अब दो तत्कालीन उप…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में पोस्ट मैट्रिक स्कोलरशिप घोटाले में अब जांच तेज हो गई है। इस मामले में विजिलेंस ने अब दो तत्कालीन उप निदेशकों समेत 12 कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज करवाए हैं। जानकारी के मुताबिक इस घोटाले में विजिलेंस की जांच के बाद पूर्व डिप्टी डायरेक्टर अनिल कुमार, राजिंद्र सिंह के अलावा सेवानिवृत जिला कल्याण अधिकारी बलवान सिंह के नाम भी शामिल हैं। विजिलेंस की जांच में करीब 26 करोड़ रुपये के छात्रवृति घोटाले का पर्दाफाश हुआ है। ये सिर्फ रोहतक, सोनीपत, झज्जर, यमुनानगर और पंचकूला जिले के फर्जीवाड़े का आकंड़ा है। वहीं आगे की जांच भी चल रही है।

scam

इनके अलावा पंचकूला जिला कल्याण विनोद कुमार चावला, भिवानी में रहे नारनौल के जिला कल्याण अधिकारी सुरेश कुमार, चंडीगढ़ मुख्यालय में कार्यरत निलंबित सहायक बिलेंद्र सिंह और सोनीपत जिला कल्याण अधिकारी कार्यालय के निलंबित लेखाकार कम लिपिक सुरेंद्र कुमार शामिल हैं।
suspendedसाथ ही विभाग के ही तेजपाल, अरविंद सांगवान, राजकुमार, अशोक कुमार और सुनील कुमार पर FIR दर्ज कराई गई है। तत्कालीन डिप्टी डायरेक्टर अनिल कुमार और राजेंद्र सांगवान, सहायक बलेंद्र सिंह, लेखाकार सुरेंद्र कुमार और रिटायर्ड जिला कल्याण अधिकारी बलवान सिंह का नाम रोहतक में दर्ज हो चुकी FIR में भी शामिल है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *