किसानों के लिए बारिश बनी आफत- लगातार हो रही बारिश के कारण खराब हो रही फसलें

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब में लगातार दो दिन से बारिश ने आफत मचा रखी है। जिस कारण किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब में लगातार दो दिन से बारिश ने आफत मचा रखी है। जिस कारण किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गौरतलब है कि पंजाब में 22 से लेकर 24 सितंबर तक भारी बारिश का आने की चेतावनी दी गई है।

crop

इसके साथ ही बारिश के कारण किसानों की फसल भी काफी खराब हो रही है। किसानों का कहना है कि यदि ऐसे ही बारिश होती रही तो खेतों में पानी रूक जाएगा और उनकी कड़ी मेहनत से खड़ी हुई फसल झुक जाएगी। जिस कारण किसानों को काफी नुकसान होगा।

rain

सरकार को पानी की निकासी के लिए पुख्ता इंतजाम करने की जरूरत है। वहीं दूसरी तरफ तीन दिन के लिए मौसम विभाग की तरफ से बारिश की चेतावनी मिली हुई है जिस कारण किसानों को भारी नुक्सान होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *