ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- बीती रात से पंजाब हरियाणा समेत उत्तर भारत में मौसम ने अपना तेवर बदला हुआ है | मौसम के बदले मिजाज ने किसानों के माथे पर सबसे बड़ी चिंता की लकीरें खींचकर रख दी है | ये पांच तस्वीरें पंजाब और हरियाणा की हैं | हिसार, फतेहाबाद, टोहाना और पंजाब के फाजिल्का और मानसा की |
जहां तेज हवाओं और बारिश के कारण खेतों में पक कर कटाई के लिए तैयार खड़ी फसल खेतों में बिछ गई और किसानों को काफी नुकसान हुआ है | तूफान की चपेट में आने से टोहाना में सड़क के बीचों बीच एक पेड़ गिर गया |
Watch Video
