ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: गन्नौर गांव दातौली में दोपहर को बहनों के साथ छेड़छाड़ करने को लेकर हुई कहासुनी के बाद देर शाम बाइक सवार तीन हमलावरों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के समय युवक अपनी टैंट की दुकान में बैठा था। इसी दौरान हमलावरों ने उसके सीने में सटाकर गोली मार दी। युवक को सोनीपत के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सोनीपत के सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों की सुपुर्द कर दिया। थाना बड़ी पुलिस ने मृतक के चाचा की शिकायत पर समालखा के महावटी गांव के रहने वाले तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
गांव दातौली का रहने वाला मोहित (21) पानीपत में कोचिंग लेता था। वह गांव के अड्डे पर अपने पिता बलवान व चाचा नरेश की टैंट की दुकान पर भी हाथ बंटा देता था। उसकी बहन के साथ छेड़छाड़ करने के कारण शुक्रवार दोपहर को उसका तीन युवकों संग झगड़ा हो गया था। बाद में वह वहां से चले गए। देर शाम करीब साढ़े छह बजे मोहित अपने टैंट हाउस पर बैठा था। इसी दौरान तीन हमलावरों बाइक पर सवार होकर पहुंचे और टैंट मे अंदर घुस गए। उन्होंने मोहित के सीने में सटाकर गोली मार दी। मृतक माहित के चाचा ने थाना बड़ी पुलिस में तीन हमलावरों के खिलाफ शिकायत देकर मामला दर्ज करवा दिया है।
दातौली गांव में बीती देर रात मोहित नाम के युवक की गोली मारकर हत्या कर डाली, हत्या के बाद गांव में सनसनी फैल गई। वारदात की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। इस वारदात के चश्मदीद प्रदीप ने बताया कि तीन युवकों के साथ झगड़ा हुआ था, तीन युवक बाइक पर आए और मोहित को गोली मार दी।



