जल्द ही शादी के बंधन में बंधेंगे क्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज , लखनऊ में लेंगे सात फेरे

लखनऊ, 16 सितंबर भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा पार्टी की सांसद प्रिया सरोज शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।दोनों परिवारों की सहमति से…

रिंकू सिंह

लखनऊ, 16 सितंबर

भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा पार्टी की सांसद प्रिया सरोज शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।दोनों परिवारों की सहमति से विवाह की तारीख और शादी का वेन्यू भी तय हो चुका है।  दोनों के परिवारों ने शादी की तैयारियां शुरू कर दी है।प्रिया सरोज के पिता ने बताया कि शादी 4 दिसंबर 2026 को लखनऊ के रमाडा होटल में होगी ।बता दें कि दोनों की सगाई 8 जून 2025 को लखनऊ में हुई थी।

आखिरी ओवर में 5 छक्कों से मिली थी पहचान

रिंकू सिंह बहुत ही साधारण परिवार से आते हैं। मुश्किल परिस्थितियों के बावजूद रिंकू ने कभी क्रिकेट खेलना नहीं छोड़ा।रिंकू के पिता सिलेंडर दूसरों के घरों में पहुंचाने का काम करते थे।लेकिन रिंकू ने कभी हार नहीं मानी। घरेलु क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने के बाद रिंकू को IPL में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मौका दिया। IPL के एक मुकाबले में रिंकू ने आखिरी ओवर में 5 छक्के लगाकार टीम को जीत दिलाई। इसके बाद रिंकू को भारतीय टीम में खेलने का मौका मिला। रिंकू को टी20 क्रिकेट में एक फिनिशर के तौर पर पहचान मिली है।

कौन हैं प्रिया सरोज?

प्रिया सरोज UP में मछलीशहर लोकसभा सीट से समाजवादी सीट से सांसद है। प्रिया ने वकालत की पढ़ाई की है। 2024 में लोकसभा का चुनाव जीतकर उन्होने संसद में प्रवेश किया।

 अन्य खबरें जानें-

17 ਸਤੰਬਰ ਤੋਂ 2 ਅਕਤੂਬਰ ਤੱਕ ਪੰਜਾਬ ਭਰ ਵਿੱਚ ਚਲਾਈ ਜਾਵੇਗੀ ‘ਸਵੱਛਤਾ ਹੀ ਸੇਵਾ-2026’ ਮੁਹਿੰਮ: ਹਰਦੀਪ ਸਿੰਘ ਮੁੰਡੀਆਂ

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *