IPL में कोलकाता नाइट राइडर्स यानि कि KKR टीम के खिलाड़ी रमनदीप सिंह शादी के बंधन में बंध गए हैं। उनकी शादी एक्ट्रेस चार्ली चौहान के साथ पंजाबी रीति-रिवाजों के साथ हुई। यह शादी समारोह निजी रखा गया था, जिसमें परिवार ,करीबी दोस्त, साथी क्रिकेटर और मनोरंजन जगत से जुड़े लोग शामिल हुए।दोनों की वेडिंग फोटोज इंटरनेट पर जमकर वायरल है। फैंस जमकर नवविवाहित जोड़े को शादी की बधाइयां दे रहे हैँ।
भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह, मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज नमन धीर, तेज गेंदबाज अश्विनी कुमार और पंजाब के क्रिकेटर जसिंदर सिंह भी शादी समारोह में नजर आए।
शादी के दौरान रमनदीप सिंह कढ़ाई वाली क्रीम-गोल्डन शेरवानी में नजर आए, जबकि चार्ली चौहान ने मैरून-लाल रंग का पारंपरिक ब्राइडल लहंगा पहना। हैवी ज्वेलरी के साथ उनका लुक बेहद खूबसूरत नजर आया।
चार्ली चौहान टीवी इंडस्ट्री का जाना-पहचाना नाम हैं। उन्हें ‘कैसी ये यारियां‘ से खास पहचान मिली। वह ‘बेस्ट फ्रेंड्स फॉरएवर‘, एमटीवी रोडीज और डांस रियलिटी शो ‘नच बलिए‘ में भी नजर आ चुकी हैं।
रमनदीप सिंह ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नवंबर 2024 में टी20 मुकाबले से भारत के लिए इंटरनेशनल डेब्यू किया था। उन्होंने भारत के लिए दो मैच खेले हैं, जिसमें 15 रन बनाने के साथ एक विकेट लिया। IPL में वह कोलकाता नाइट राइडर्स से जुड़े रहे हैं और अब तक 39 मैचों में 299 रन और 7 विकेट अपने नाम कर चुके हैं।
अन्य खबरें जानें-

