तीसरे टेस्ट मैच में इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को 63 रन से दी मात, मोहम्मद शमी ने झटके 5 विकेट

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: जोहानिसबर्ग में इंडिया की शानदार जीत, तीसरे टेस्ट मैच में इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को मात दे दी है । भारत ने अफ्रीका…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: जोहानिसबर्ग में इंडिया की शानदार जीत, तीसरे टेस्ट मैच में इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को मात दे दी है । भारत ने अफ्रीका को 163 रन से हराया जिसमे शमी की अहम भूमिका रही मोहम्मद शमी ने सबसे ज्यादा 5 विकेट लिए जिससे इंडिया ने आसानी से जीत हासिल की । हालांकि दक्षिण अफ्रीका टेस्ट सीरज 2 – 1 से जीत चुकी है साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 241 रन बनाने थे। लंच तक उन्होंने सिर्फ एक विकेट खोया था और लग रहा था कि साउथ अफ्रीका आसानी से मैच जीत जाएगा। लेकिन, हाशिम अमला के आउट होने के बाद साउथ अफ्रीका की पारी ढह गई। एक वक्त साउथ अफ्रीका ने 3 विकेट पर 144 रन बनाए थे। लेकिन इसके बाद 161 पर 9 विकेट हो गए। डीन एल्गर ने आखिरी वक्त तक साउथ अफ्रीका को जीत तक ले जाने की कोशिश की। वो 86 रन पर नाॅट आउट रहे। हाशिम अमला ने 52 रन बनाए। साथ ही भारतीय गेंदबाजों ने बेहतरीन वापसी करते हुए अफ्रीकी टीम को 177 के कुल स्कोर पर ऑलआउट कर दिया।

केपटाउन में पहला टेस्ट के चलते 72 रन से और सेंचुरियन में दूसरा टेस्ट 135 रन से जीतकर मेजबान टीम अफ्रीका सीरीज पहले ही अपने नाम कर चुकी है । लेकिन तीसरे और आखरी टेस्ट मैच में अपनी नाक बचाने बचाने उतरी टीम इंडिया ने अंतिम मुकाबले में अफ्रीकी टीम को चित कर ही दिया।

बता दे अफ्रीका के बल्लेबाज, हाशिम अमला (52 रन), एबी डिविलियर्स (6), फाफ डु प्‍लेसिस (2), क्विंटन डिकॉक (0) ,वर्नोन फिलेंडर (10), एंडिले फेलुकवायो (0) कागिसो रबाडा (0) और मोर्केल (0)


भारत की ओर शानदार गेंदबाजी करते हुए मोहम्मद शमी ने 4 तो बुमराह और ईशांत शर्मा ने 2-2 विकेट झटके। वहीँ, भुवनेश्वर कुमार ने भी एक विकेट अपने नाम किया।

टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए टीम इंडिया अपनी पहली पारी में 187 रनों पर ऑल आउट हो गई थी। जिसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने भी साउथ अफ्रीका को 194 रनों पर ढेर कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *