1 साल की बच्ची के सामने पत्नी को दी खौफनाक मौत, पति फरार

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बहादुरगढ़ में एक महिला का उसी के घर में संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला है। आशंका जताई जा रही है कि महिला…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बहादुरगढ़ में एक महिला का उसी के घर में संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला है। आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या उसी के पति ने की है। जिसके बाद से पति फरार है। पड़ोसियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मामला बहादुरगढ़ की दुर्गा कॉलोनी का है। जहां करीब 8 दिन पहले मूल रूप से बिहार के रोहतास जिले के निवासी सैयद अंसारी और उसकी पत्नी शबनम बेगम अंसारी अपनी 1 साल की बेटी के साथ किराए के मकान में रहने आए थे। बीती को पति पत्नी का किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। जिसके बाद पति ने पत्नी की हत्या कर दी। पत्नी के शरीर पर चोट का कहीं कोई निशान नहीं है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि पति ने गला दबाकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी और 1 साल की बच्ची को घटनास्थल पर ही छोड़ कर फरार हो गया।

पुलिस ने मौके पर साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम को बुलाया है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बहादुरगढ़ के सामान्य अस्पताल भिजवाया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी पति सांपला स्थित एक तार बनाने की फैक्ट्री में काम करता है। आरोपी की तलाश पुलिस ने शुरू कर दी है और मृतक महिला के परिजनों का भी पता लगाया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *