एएन-32 विमान हादसे में कोई नहीं बचा जिंदा, पायलट आशीष के घर पसरा मातम

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- भारतीय वायुसेना के एएन-32 विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद वहां पहुंची सर्च टीम को किसी के भी जिंदा बचने के सबूत…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- भारतीय वायुसेना के एएन-32 विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद वहां पहुंची सर्च टीम को किसी के भी जिंदा बचने के सबूत नहीं मिले। इसके बाद वायुसेना ने विमान हादसे में शहीद हुए जवानों के नाम जारी कर दिए। वायुसेना ने ट्वीट करते हुए कहा कि भारतीय वायुसेना एएन-32 विमान हादसे में तीन जून 2019 को अपनी जान गंवाने वाले बहादुर एयर वॉरियर्स को श्रद्धांजलि देती है।

दुख की इस घड़ी में हम पीड़ितों के परिवार के साथ खड़े हैं। उनकी आत्मा को शांति मिले | वायुसेना की ओर से हादसे में जान गंवाने वाले शहीदों के नामों की लिस्ट जारी करने के बाद से ही पायलट आशीष के परिवार में मातम का माहौल है। आशीष के परिजन लगातार उसे तलाशने की कोशिश कर रहे थे। इसे लेकर वे केंद्रीय मंत्रियों से भी मिले थे | 

अरुणाचल प्रदेश में एएन-32 विमान हादसे में शहीद हुए वायुसेना के जवानों में सोनीपत के कोहला गांव का एयरमैन पंकज सांगवान भी शामिल था। हादसे में विमान सवार 13लोगों के मारे जाने की पुष्टि होने के बाद पंकज के गांव में भी मातम पसरा हुआ है। पंकज ने 2 साल पहले ही एयरफोर्स में बतौर एयरमैन भर्ती हुआ था | 

एएन-32 विमान हादसे में शहीद हुए वायुसेना के जवानों में सोनीपत के कोहला गांव का एयरमैन पंकज सांगवान भी शामिल था | हादसे में विमान सवार 13 लोगों के मारे जाने की पुष्टि होने के बाद पंकज के गांव में भी मातम पसरा हुआ है। पंकज ने 2 साल पहले ही एयरफोर्स में बतौर एयरमैन भर्ती हुआ था |

Watch Video

https://youtu.be/NxZt5f7TGXM

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *