ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: बठिंडा की गौशाला में दर्जन से भी ज्यादा गायों की मौत हो जाने का मामला सामने आया है। जानकारी अनुसार ये घटना डबवाली रोड पर बने बाल गोपाल गौशाला में घटी है। गौशाला के प्रबंधकों का कहना है कि एक व्यक्ति गौशाला में आया और उसने चने की बोरी देकर चला गया। प्रबंधकों ने चनों को गायों को चारे के रूप में दे दिया।
इस चारे के खाने को बाद गायों की मौत हो गई फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

