शादीशुदा महिला को फंसाकर करवाया था दुष्कर्म, अब आरोपी महिला और साथी को 10 साल की सजा

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: यमुनानगर की एडिशनल सेशन जज की कोर्ट ने एक शादीशुदा महिला को साजिश में फंसाकर उसके साथ दुष्कर्म करवाने वाली आरोपित…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: यमुनानगर की एडिशनल सेशन जज की कोर्ट ने एक शादीशुदा महिला को साजिश में फंसाकर उसके साथ दुष्कर्म करवाने वाली आरोपित महिला को साल की सजा और 10 हजार का जुर्माना लगाया गया है। वहीं, रेप करने वाले और जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपित अजय शर्मा कोभी 10 साल की सजा और 23 हजार का जुर्माना लगाया गया है।

faridabad rape

दरअसल, 22 वर्षीय पुराना हमीदा निवासी महिला ने शिकायत में बताया था कि उसकी पहचान कालोनी में ही रहने वाली काजल से हुई, अप्रैल में काजल ने उसकी मुलाकात अजय से करवाई थी। एक दिन अजय ने काजल के साथ मिलकर महिला को मिलने के लिए बुलाया। पीड़िता वहां पहुंची, तो आरोपी अजय उसे जबरदस्ती एक सुनसान जगह पर ले गया और वहां ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

haryana nuh rape

इसके बाद आरोपी ने पीड़िता को किसी को भी इस बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी । डर के कारण पीड़िता ने इस बार में किसी को नहीं बताया, लेकिन आरोपी के बार- बार परेशान करने पर महिला ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने महिला का मेडिकल करवाया, तो दुष्कर्म की पुष्टि हुई। जिसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियो के खिलाफ 25 जुलाई 2017 को मामला दर्ज किया था और तभी से ये मामला चल रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *