जेल में गुजरेगी हरियाणा BJP अध्यक्ष के बेटे विकास बराला की दीपावली

न्यूज़ डेस्क/लिविंग न्यूज़ : हाई प्रोफाइल वर्णिका कुंडू छेड़छाड़ और अपहरण के प्रयास के मामले में सोमवार को चंडीगढ़ जिला अदालत में सुनवाई हुई। सुनवाई…

न्यूज़ डेस्क/लिविंग न्यूज़ : हाई प्रोफाइल वर्णिका कुंडू छेड़छाड़ और अपहरण के प्रयास के मामले में सोमवार को चंडीगढ़ जिला अदालत में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान दोनों आरोपियों विकास बराला और आशीष अदालत में पेश हुए। विकास बराला के वकील ने कोर्ट में वर्णिका और उनके पिता के बीच वारदात के दिन हुई बातचीत की कॉल डिटेल, थाने के अंदर की सीसीटीवी फुटेज की डिटेल मांगी। उनकी मांग को कोर्ट ने खारिज कर दिया।मामले में अब अगली सुनवाई 11 अक्टूबर को होगी। इस दिन विकास बराला और आशीष के खिलाफ अदालत में चार्जिज फ्रेम किए जाएंगे।

मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ 341, 354 D, 365, 511, 34 IPC और 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत मामला दर्ज़ किया है। इसमें पुलिस की ओर से दायर चार्जशीट में 40 गवाह बनाए गए हैं। शिकायतकर्ता और उसके पिता के अलावा दोनों आरोपियों को चंडीगढ़ की हाउसिंग बोर्ड लाइट प्वाइंट पर पकड़ने वाले पीसीआर कर्मियों के हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल को भी गवाह बनाया गया है। वहीं जांच में शामिल सभी पुलिसकर्मियों को भी बतौर गवाह केस में जोड़ा गया है। अब 11 अक्टूबर का जिला अदालत दोनों आरोपियों पर चार्जेज फ्रेम कर देगी।बता दें कि विकास बराला के पिता सुभाष बराला हरियाणा BJP के प्रदेश अध्यक्ष हैं और उन पर छेड़छाड़ के मामले के सामने आने के बाद जांच को प्रभावित करने का भी आरोप लगा था। दूसरी तरफ इस हाई प्रोफाइल मामले के सामने आने के बाद विकास अंडरग्राउंड हो गया था। आखिर में जब घटना के रात की CCTV फुटेज सामने आई तो विकास को पुलिस के सामने आने के लिए मजबूर होना पड़ा। हालांकि आरोपी के परिजन विकास को बेक़सूर बता रहे हैं, लेकिन यह कोर्ट तय कर देगी कि आखिर विकास बेकसूर है या उसने सही में इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *