ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: गुरुग्राम के लोगों की मांग पर सीएम मनोहर लालल ने द्वारिका एक्सप्रेस-वे पर बनी दीवार को हटाने के आदेश जारी किए थे, लेकिन अब दिल्ली हाईकोर्ट ने सीएम के आदेश पर रोक लगाते हुए दीवार को लेकर यथा स्थिति बनाए रखने के आदेश जारी किए है।
लंबे संघर्ष के बाद स्थानीय लोगों को दीवार हटने से कुछ राहत मिलती नजर आ रही थी, लेकिन अब कोर्ट के आदेश के बाद लोगों को फिर से मुसीबत झेलनी पड़ सकती है। टोल कंपनी की ओर से कोर्ट में दायर याचिका में 22 जनवरी की रात से अब तक लाखों रुपये का नुकसान होने की बात कही गई थी, जिसके बाद कोर्ट ने ये आदेश जारी किए है।
Watch Video
https://youtu.be/WPTWWyfyZR8
