पंचकूला हिंसा में कोर्ट ने हटाई देशद्रोह की धारा

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: 25 अगस्त को डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को दोषी ठहराए जाने के बाद हुई हिंसा मामले में कोर्ट ने…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: 25 अगस्त को डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को दोषी ठहराए जाने के बाद हुई हिंसा मामले में कोर्ट ने 41 लोगों को बड़ी राहत दी है। पंचकूला कोर्ट ने हिंसा भड़काने के आरोप में देश द्रोह की धारा का सामना कर रहे 41 लोगों से ये धारा हटाने के आदेश दिए है।

PANCHKULA HINSA

कोर्ट ने हिंसा मामले में दर्ज एफआईआर नंबर 333 में डेरा अनुयायी सुरेंद्र धीमान-चमकौर सिंह और गोविंद इंसा समेत 41 लोगों से देशद्रोह की धारा हटाने के आदेश दिए है। बचाव पक्ष के वकील एसके रोहिला ने बताया कि एफआईआर नंबर 333 में 41 लोगों पर देशद्रोह की धारा 121,121 ए और 122 लगाई गई थी, जिसे अब कोर्ट ने हटाने के आदेश दिए है। कोर्ट के इस आदेश के बाद यकीनन देशद्रोह की धारा का सामना कर रहे मामले के आरोपियों को काफी राहत मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *