न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : भले ही पिज्जा हट का कंसेप्ट काफी पुराना हो, लेकिन कभी-कभी ऐसी घटनाएं सामने आती हैं, जिससे पता चलता है कि लोग पिज्जा हट में कब क्या कर बैठें इसका पता किसी को नहीं रहता है। एक ऐसा ही मामला लंदन में सामने आया है, जिसमें एक कपल पर गंभीर आरोप लगा है।
दरअसल, ब्रिटेन के ब्रिडलिंगटन में Domino’s पिज्जा शॉप के अंदर एक कपल को सेक्स करने के आरोप में पकड़ा गया। सारा वाकया सीसीटीवी में कैद हो गया है। कोर्ट में चली सुनवाई के दौरान कपल स्मिथ और हर्स्ट को दोषी माना गया। कार्यवाही के दौरान सीसीटीवी के फुटेज को भी देखा गया।
17 अक्टूबर को दोनों को सजा सुनाई जाएगी। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि दोनों शॉप में ऑर्डर देते हैं और जब कर्मी अंदर जाता है तो दोनों सेक्स करने लगते हैं। शॉप में काम करने वाले एक कर्मचारी ने जब इस वीडियो को इंटरनेट पर अपलोड कर दिया तब जाकर इस वारदात की जानकारी मिली।
