न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : कहते हैं जोड़ियां ऊपर जबकि रिश्ते जमीन पर बनते हैं। लेकिन क्या कभी आपने सुना है कि शादी के कुछ घंटे बाद ही कोई पति-पत्नी ऐसा कदम उठा लें, जिससे एक साथ दो परिवारों की जिंदगी तबाह हो जाए। दरअसल, आंध्रप्रदेश के प्रकाशम जिले के दंपत्ति ने शादी के कुछ घंटे बाद ही खुदकुशी कर ली। दोनों इंजीनियरिंग के स्टूडेंट्स थे।
बताया जाता है कि चिराला के एक प्राइवेट इंजीनियरिंग कॉलेज के थर्ड ईयर के स्टूडेंट बेतुला संदीप (22) सेकेंड ईयर की स्टूडेंट भोगीरेड्डी मौनिका (20) से प्यार करता था। दोनों के घरवाले रिश्ते का विरोध कर रहे थे। जिसके बाद दोनों ने घर छोड़कर मंगलवार को विजयवाड़ा में शादी कर ली। शादी के कुछ घंटे के बाद ही दोनों ने वेटापलेम रेलवे स्टेशन पर खुदकुशी कर ली।
पुलिस की मानें तो शादी के बाद दोनों ने दोस्तों को मोबाइल पर मैसेज भेजकर खुदकुशी की जानकारी दी। शादी के बाद दोनों की हिम्मत नहीं थी घरवालों के सामने जाने की, जिसके बाद उन्होंने खुदकुशी का फैसला किया। दोनों को शव बुधवार को वेटापलेम स्टेशन के पास से बरामद कर लिया गया। पुलिस मामला दर्ज करके खुदकुशी के कारण पता लगा रही है।
