सावधान ! आपके जिले के तो नहीं कोरोना वायरस के ये संदिग्ध मरीज ?

 ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: करनाल में दो कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीज सामने आए हैं। दोनों ही कुछ दिन पहले अपनी फैमिली के साथ चीन…

 ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: करनाल में दो कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीज सामने आए हैं। दोनों ही कुछ दिन पहले अपनी फैमिली के साथ चीन घूमने गए थे, वापिस आने के बाद उन्हें बुखार, जुकाम होने लगा। जिसके बाद उन्हें कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल के आइसोलेटेड वार्ड में भर्ती किया है और उनके ब्लड सैंपल लेकर दिल्ली लैब में भेज दिया है।

कोरोना को लेकर पूरी दुनिया में हायतौबा मची हुई है। भारत में भी कोरोना के 2 -3 मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। वहीं हरियाणा का स्वास्थ्य विभाग भी कोरोना वायरस को लेकर पूरे अलर्ट पर है, करनाल में अब 2 और संदिग्ध मरीज कोरोना वायरस के मिले हैं। ये दोनों बच्चे हैं। दरसअल ये संदिग्ध मरीज अपनी फैमिली के साथ चीन घूमने गए थे, जहां कोरोना वायरस का सबसे ज़्यादा अटैक देखने को मिला है। वुहान सिटी वहां से ये तकरीबन 300 किलोमीटर दूर थे,  चीन से वापिस आने के बाद दोनों बच्चों को बुखार, जुकाम हुए , क्योंकि ये दोनों बातें कोरोना वायरस के लक्षण में आती हैं ,इस करके उनकी फैमिली तुरंत बच्चों को कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल लेकर आई। जहां दोनों की डॉक्टर्स और नर्स की टीम  देखरेख कर रही है। दोनों संदिग्ध मरीजों के ब्लड सैंपल लेकर दिल्ली लैब में भेज दिया है।
इससे पहले भी एक संदिग्ध मरीज के ब्लड सैंपल यहां से पुणे लैब भेजे गए थे। बहराल स्थिति नियंत्रण में है और दोनों संदिग्ध मरीजों को आइसोलेटेड वार्ड में रखा गया है।कुछ दिनों में दिल्ली लैब से  दोनों की रिपोर्ट आएगी, उसके बाद ही मालूम चलेगा कि, कोरोना वायरस की पुष्टि दोनों संदिग्ध मरीजों में होती है या नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *