कोरोना वायरस से चीन में अबतक 690 लोगों की मौत,

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:कोरोना वायरस से चीन में मरने वालों की संख्या 690 पर पहुंच गई है। साथ ही वायरस के 31,000 से ज्यादा मामलों…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:कोरोना वायरस से चीन में मरने वालों की संख्या 690 पर पहुंच गई है। साथ ही वायरस के 31,000 से ज्यादा मामलों की पुष्टि हो चुकी है। यहां पर कोरोना वायरस ने बेहद खतरनाक रुप ले लिया है।चीन के वुहान शहर में सड़क पर लोगों के शव मिल रहे हैं। वही अब चीन की मुशिकलें कम होने का नाम नहीं ले रही है।

क्या है कोरोना वायरस

बतादें कि कोरोना वायरस ( CoV ) एक जूनोटिक है। ये वायरस जानवरों से मानवों में फैलता है। यहा वायरस कोरोना  संक्रमित किसी व्यक्ति के संपर्क में आने से भी फैलता है। यहा वायरस  खांसी, छींक या हाथ मिलाना से भी फैल सकता है। किसी संक्रमित व्यक्ति के छूने और फिर अपने मुंह, नाक या आंखों को छूने से भी वायरस का संक्रमण हो सकता है।

जानिए क्या है इसका इलाज

फिलहाल भारत या किसी देश में अबतक इस का इलाज नहीं हो पाया है। और अभी तक ना तो कोरोना वायरस की कोई वैक्सीन बनी है और न ही 2019-nCoV की। बचने के लिए आप ऐहतियात बरतें। मास्क पहनें और किसी बीमार, झुकाम, निमोनिया से ग्रसित व्यक्ति के संपर्क में आने से बचें। हाथों को बार बार अच्छे से साबुन से धोएं।  अपनी आंखों, नाक और मुंह को न छुएं।

बचने के उपाय

कोरोना वायरस के संक्रमण को कम करने के लिए निम्न उपाए 
1. अपने हाथ साबुन और पानी या अल्कोहल युक्त हैंड रब से साफ करें।
2. खांसते या छींकते वक्त अपनी नाक और मुंह को टिश्यू या मुड़ी हुई कोहनी से ढकें।
3. जिन्हें सर्दी या फ्लू जैसे लक्षण हों, उनके साथ करीबी संपर्क बनाने से बचें।
4. मीट और अंडों को अच्छे से पकाएं।
5. जंगल और खेतों में रहने वाले जानवरों के साथ असुरक्षित संपर्क न बनाएं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *