ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:– गुरुग्राम में होली पर रंग में भंग न हो इसको लेकर गुरुग्राम पुलिस ने अपनी कमर कस ली है।इस होली पर किसी भी हुड़दंगियों को बक्शा नहीं जायेगा। इसको लेकर सड़क से लेकर कॉलोनियों में भी पुलिस की नजर रहेगी। वही इसके लिए पुलिस कमिश्नर ने सभी थानों के प्रभारियों को आदेश भी दे दिये है।
आमूमन तौर पर देखा जाता है कि, होली की मस्ती में कुछ लोग दूसरे लोगों के लिए परेशानी का सबब बन जाते है औऱ इसी बीच कुछ लोग तो शराब पीकर तेज रफ्तार में गाडिय़ां चलाते है, सड़कों पर हंगामा करते है। इस बार पर ऐसे हुडदंगियों से निपटने के लिए पुलिस ने पुख्ता तैयारी कर रखी है।
बतादें पुलिस ने मीडिया के माध्यम से अपील की है कि, अगर आपके आस-पास किसी तरह का हुडदंग होता है या जश्न की आड में कोई घटना होती है तो तुरंत पुलिस कंट्रोल रुम को सूचना दे या फिर पुलिस अधिकारियों को सीधे इसकी जानकारी दें। यहां तक कि, होली के दिन सभी थानो को आदेश दिए गए हैं कि कोई भी पुलिस कर्मी छुट्टी पर ना रहें ताकि शहर में व्यवस्था बनाई रखी जा सके ।
एसीपी गुरुग्राम ने जानकारी देते हुए कहा कि, पूरे देश में होली की धूम हैं और इसी को देखते हुए गुरुग्राम पुलिस पूरी तरह से तैयार है कि, इन होली के रंगों के बीच हुड़दंगियों के नापाक इरादे कामयाब ना हो सके, जिसको लेकर गुरुग्राम पुलिस कर्मीयों की छूट्टीयां भी कैंसल कर दी गई हैं। साथ ही इन रंगों की होने वाली किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचने के लिए पूरे गुरुग्राम को तीन जोनों में बाटा गया हैं, जिनमे 70 नाके लगाये गये हैं और 3000 से भी ज्यादा पुलिस के जवानों की तैनाती की गई हैं। साथ ही पुलिस के पास अल्कोहल सैंसर और चालान मशीन साथ रहेगी, जिससे की शराबियों और हुड़दगबाजीयों का चालान काट किसी भी प्रकार की कोई अप्रिय घटना ना घटे।
होली के इन रंगों के बीच महिलाओ के साथ छेड़छाड़ के मामले भी सामने आएं हैं। उसको मद्देनजर गुरुग्राम पुलिस ने महिला हेल्प लाईन की दो लाइने अलग से चालू की हैं। साथ ही 5 मिनट के अन्दर मौके पर पुलिस पहुचे इसका भी इन्तजाम गुरुग्राम पुलिस ने किया है। पुलिस ने सभी क्राइम टीम को भी आदेश दिए हैं कि, वो सिविल ड्रेस में शहर में तैनात रहेंगे और हुडदंगियो पर नजर रखेंगे। गुरुग्राम पुलिस ने शहरवासियों से अपील की है कि, पुलिस उनके त्यौहार के रंग में भंग डालने का काम नहीं कर रही है लेकिन इतना जरुर कह रही है कि, त्यौहार को ऐसे मनाए ताकि किसी दूसरे को उससे तकलीफ ना हो।



