सुपरहिट गाना ‘एक दो तीन’ के रिक्रिएशन पर विवाद, गाने में डांस कम ‘सेक्स एक्ट’ ज्यादा लग रहा है- एन चंद्रा

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: माधुरी दीक्षित की मशहूर फिल्म ‘तेजाब’ के सुपरहिट गाने ‘एक दो तीन | को जैकलिन फर्नांडिस के साथ फिर से री-क्रिएट किया गया…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: माधुरी दीक्षित की मशहूर फिल्म ‘तेजाब’ के सुपरहिट गाने ‘एक दो तीन | को जैकलिन फर्नांडिस के साथ फिर से री-क्रिएट किया गया है। अभी गाने का सिर्फ टीजर ही रिलीज हुआ है लेकिन एक विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल जैकलिन का यह गाना ओरिजनल गाने के क्रिएटर्स को रास नहीं आया।

फिल्म ‘तेजाब’ के निर्देशक और कोरियोग्राफर ने जताई नाराजगी

फिल्म तेजाब के निर्देशक एन चंद्रा और ओरिजनल गाने की कोरियोग्राफर सरोज खान बागी 2 के इस नए गाने से खुश नहीं हैं। निर्देशक एन चंद्रा का कहना है कि  उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उनके गाने का यह हश्र होगा | उन्होंने जैकलिन को माधुरी की जगह इस गाने में लेना ऐसा बताया जैसे सेंट्रल पार्क को बोटैनिकल गार्डन बना दिया गया हो।

 

 

गाने में डांस कम ‘सेक्स एक्ट’ ज्यादा लग रहा है- एन चंद्रा

एन चंद्रा का कहना है कि माधुरी दीक्षित के डांस में ग्रेस था | मासूमियत थी लेकिन यह डांस कम ‘सेक्स एक्ट’ ज्यादा लग रहा है। उन्होंने बताया कि ओरिजनल गाने की कोरियोग्राफर सरोज खान भी नए वाले गाने को देखकर काफी निराश हुई हैं।

गणेशाचार्य ने कोरियोग्राफ किया है नया गाना 

आपको बता दें | इस बार गाने को गणेश आचार्य ने कोरियोग्राफ किया है। इस फिल्म में अभिनेता टाइगर श्रॉफ और अभिनेत्री दिशा पाटनी लीड रोल में हैं। यह फिल्म 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

Watch Video

https://youtu.be/JfFGbTFeEgg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *