सोने की चेन को लेकर हुआ विवाद, युवक ने ज्वेलर्स को मारी कैंची

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- यमुनानगर में सोने की चेन को लेकर विवाद हुआ | जिसके बाद ज्वेलर्स को युवक ने कैंची मार दी और ये पूरी घटना…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- यमुनानगर में सोने की चेन को लेकर विवाद हुआ | जिसके बाद ज्वेलर्स को युवक ने कैंची मार दी और ये पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई | दरअसल टिंकू ज्वेलर्स की दुकान पर एक युवक दो लड़कियों के साथ आया और सोने की चेन को लेकर विवाद हुआ | विवाद इतना बढ़ गया कि युवक ने ज्वेलर्स को कैंची मार दी |

कैंची ज्वेलर्स के कंधे में लगी और शोर मचाने पर आरोपी युवक वहां से फरार हो गया | घायल ज्वेलर्स को सिविल अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया | वही पुलिस को घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी हैं | वही इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एसएचओ फर्कपुर दिनेश राणा ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच की जा रही है |

Watch Video

https://youtu.be/fxcvt9yuLuY

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *