Parliament Monsson Session 2025: ऑपरेशन सिंदूर पर सरकार और ट्रम्प के बयानों में विरोधाभास; राहुल गांधी ने उठाए सवाल

Rahul Gandhi: राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने बुधवार को संसद के मानसून सत्र (Parliament Monsson Session 2025) में हिस्सा लेने के बाद मीडिया से बातचीत…

Rahul Gandhi: राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने बुधवार को संसद के मानसून सत्र (Parliament Monsson Session 2025) में हिस्सा लेने के बाद मीडिया से बातचीत की. इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार से ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) को लेकर सवाल पूछे. राहुल ने कहा कि सरकार का दावा है कि ऑपरेशन सिंदूर जारी है, लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने इसे बंद कराने का दावा किया है, जिससे दोनों बयानों में विरोधाभास नजर आता है.

ट्रम्प ने 25 बार बोला कि उन्होंने सीजफायर कराया. वो कौन होतें है बोलने वाले, ये उनका काम थोड़ी है. लेकिन पीएम ने इस पर एक जवाब नहीं दिया. ऐसा लगता है दाल में कुछ काला है.

इससे पहले लोकसभा में आज बिहार वोटर वेरिफिकेशन मुद्दे पर जोरदार हंगामा हुआ. विपक्षी सांसदों ने नारेबाजी करते हुए वेल में प्रवेश किया और काले कपड़े लहराए. लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने विपक्षी सांसदों से शांत रहने और अपनी सीटों पर लौटने की अपील की. यह घटना उस समय हुई जब संसद का मानसून सत्र चल रहा है और विपक्षी दल विभिन्न मुद्दों पर सरकार को घेरने की कोशिश कर रहे हैं.

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने विपक्षी सांसदों को नारेबाजी करने से मना करते हुए कहा कि वे संसद में सड़क के व्यवहार को न अपनाएं. उन्होंने सांसदों को याद दिलाया कि देश के नागरिक उनकी गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं और उन्हें अपनी गरिमा बनाए रखनी चाहिए. इसके बावजूद, हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही को पहले दोपहर 12 बजे तक और फिर 2 बजे तक स्थगित करना पड़ा. इस तरह के हंगामे अक्सर संसदीय कार्यवाही को प्रभावित करते हैं और महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा में बाधा उत्पन्न करते हैं.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *