ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: जीव जंतु के बाद अब इंसानों की जिंदगी पर दूषित पानी का बुरा साया मंडराने लगा है। चाहे इस मामले पर कार्रवाई करते हुए फैक्ट्री को सील दिया गया हो पर नहरों के जरिए ये पानी ब्यास दरिया का दूषित पानी अब राजस्थान फीड़र के द्वारा फिरोजपुर इलाकों को अपनी चपेट में ले रहा है।
फिरोजपुर सरहदी इलाके होने के कारण बहुत गांव के लोग रोज की जरूरत के लिए फिरोजपुर दरिया के पानी का इस्तेमाल करते हैं। जिस कारण अब उन पर भी खतरा मंडराने लगा है।
लोगों का कहना है कि दूषित पानी के कारण जनजीवन में हड़कंप मचा हुआ है पर प्रशासन इससे बेखबर है। पर वहीं दूसरी तरफ SDM ने इस बात पुष्टि की है कि इलाके के सिवल सर्जन को इस बारे में निर्देश जारी कर दिए गए है।

