Raw Almonds: बादाम (Almonds) सेहत के लिए फायदेमंद होता है. बादाम को अलग-अलग तरीकों से खाने से उनके स्वास्थ्य लाभ भी बढ़ जाते हैं. लेकिन आपको बता दें कि अगर इसे कच्चा (Raw) खाया जाए तो ये सेहत के लिए हानिकारक (Harmful) भी हो सकता है.विशेषज्ञों का मानना है कि कच्चे बादाम गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं पैदा कर सकते हैं.(Consuming raw almonds is harmful for health news in hindi)
दरअसल, कच्चे बादाम में ग्लाइकोसाइड एमिग्डालिन नामक विष होता है, जिसमें हाइड्रोजन साइनाइड होता है. अध्ययन के अनुसार, 6-10 कच्चे कड़वे बादाम खाने से वयस्कों में गंभीर विषाक्तता हो सकती है, जबकि 50 या इससे अधिक खाने से मृत्यु हो सकती है.
कच्चे बादाम खाने के नुकसान
माइग्रेन में नुकसान
माइग्रेन से जूझ रहे मरीजों के लिए ये फायदेमंद नहीं माना जाता है. कच्चे बादाम में कई तरह के यौगिक होते हैं जिनके सेवन से शरीर में कई रासायनिक क्रियाएं होती हैं और माइग्रेन के मरीजों की समस्या बढ़ सकती है.
लिवर को नुकसान
बादाम खाने से आपके लिवर को गंभीर नुकसान हो सकता है. यह शरीर में मायकोटॉक्सिन का उत्पादन तेज कर देता है जिससे पाचन से जुड़ी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं. इसकी वजह से पेट में सूजन और कब्ज की समस्या हो सकती है
किडनी के लिए नुकसानदायक
कच्चे बादाम में ऑक्सालेट की मात्रा होती है जो किडनी स्टोन की समस्या का कारण होता है. यह किडनी के लिए नुकसानदायक माना जाता है.
न्यूट्रिशन के अवशोषण में समस्या
कच्चा या हरा बादाम अधिक मात्रा में खाने से शरीर में पोषक तत्वों का अवशोषण सही तरीके से नहीं होता. कच्चा या हरा बादाम में टैनिन पाया जाता है जिसकी वजह से इसका सेवन करने पर शरीर में पोषक तत्वों के अवशोषण में दिक्कत आती है.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



