ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: नागरिकता संशोधन कानून यानी CAA और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर यानी NRC के खिलाफ देश के कई हिस्सोें में प्रदर्शन और विरोध के बाद आज पंजाब के लुधियाना में कांग्रेस पार्टी CAA और NRC के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेगी। इस बात का ऐलान पंजाब के सीेएम अमरिंदर सिंह पहले ही कर चुके हैं।साथ ही मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कहा है कि हम पंजाब में CAA लागू नहीं करेंगे।
CAA और NRC के खिलाफ कांग्रेस सीएम अमरिंदर सिंह की अगुवाई में सुबह 11 बजे विरोध प्रदर्शन करेगी। वहीं बताया जा रहा है कि,कांग्रेस का ये विरोध मार्च लुधियाना के दरेसी ग्राउंड से शुरू होगा।
