CAA पर MP में कांग्रेस का शांति मार्च, बीजेपी को कमलनाथ की चेतावनी !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: नागरिकता संशोधन कानून यानी CAA और NRC के खिलाफ देश भर के अलग-अलग हिस्सों में प्रदर्शन हो रहा है, वहीं एमपी में…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: नागरिकता संशोधन कानून यानी CAA और NRC के खिलाफ देश भर के अलग-अलग हिस्सों में प्रदर्शन हो रहा है, वहीं एमपी में भी इस के खिलाफ और विरोध में शांति मार्च निकाला गया, जिसका नेतृत्व खुद मुख्यमंत्री कमलनाथ ने किया।

बतादें ये पैदल शांति मार्च आज दोपहर 12 बजे शुरू हुआ और मिंटो हाॅल में गांधी प्रतिमा के सामने समाप्त हुआ। इस शांति मार्च में हजारों की संख्या में लोग गांधी टोपी पहने हुए थे और हाथों में तिरंगा लेकर मार्च के साथ साथ चल रहे थे। इस दौरान मध्य प्रदेश के  मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि जब तक MP में कांग्रेस की सरकार है हम CAA को लागू नहीं होने देंगे। यही नहीं सीएम ने कहा कि,कांग्रेस की संस्कृति सभी धर्मो को जोड़ने की रही है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *