ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: धूरी में युथ कांग्रेस इंचार्ज मिट्ठू लड्डा ने पुलिस पर नाजायज हिरासत में रखकर पीटने का आरोप लगाया है। जानकारी अनुसार अवैध कब्जे को गिराने गई पुलिस ने मां-बेटी के द्वारा हमला करने के मामले को लेकर पुलिस ने मां बेटी को गिरफ्तार कर लिया था।
जिसका विरोध करने के लिए युथ कांग्रेस के इंचार्ज ने थाने के बाहर धरना लगाया था। प्रदर्शन पर काबू पाने के लिए पुलिस ने लाठी चार्ज कर दी थी और मिट्ठू लड्डा को गिरफ्तार कर लिया था।
मिट्ठू लड्डा ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसको नाजायज गिरफ्तार किया गया और उसके साथ नाजायज पिटाई भी की गई।
साथ ही उन्होने ये भी बताया कि अस्पताल में भर्ती ना होने के लिए उन पर दवाब भी डाला गया था और तीन घंटो के लिए उनको जेल में बंद भी रखा गया था। फिलहाल इस मामले की जांच की जा रही है।



