#SuperSunday: रैली पर महासंग्राम: एक दूसरे के गढ़ में बरसेंगे Congress VS Badal

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब की सियासत के लिए 7 अक्तूबर का दिन बहुत अहम है | क्योंकि इस दिन पंजाब में बड़ा सियासी खेल होने…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब की सियासत के लिए 7 अक्तूबर का दिन बहुत अहम है | क्योंकि इस दिन पंजाब में बड़ा सियासी खेल होने जा रहा है | क्योंकि ये दिन रैलियों का दिन है जहां सूबे की बड़ी पार्टियां रैलियां करने जा रही है | इन रैलियों की खास बात ये है कि ये रैलियां दोनों पार्टियां एक दूसरे के गढ़ में करने जा रही हैं | शिरोमणि अकाली दल अपनी रैली पटियाला में करने जा रही है | एक तरफ सीएम कैप्टन का गढ़ है तो वहीं कांग्रेस अपनी रैली लंबी में करने जा रही है जो पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल का गढ़ है |

पटियाला में रैली को लेकर तैयारियां जोरों शोरों से चल रही हैं | इतना ही नहीं रैली में लंगर का प्रबंध भी किया गया है | पटियाला के महमदपुर मंडी में इस रैली का आयोजन किया जा रहा है | जहां बड़ा पंडाल सजाया गया है | शिरोमणि अकाली दल की ओर से ये कहा जा रहा है कि यहां करीब 1 लाख से ऊपर लोग पहुंचेंगे | वहीं आपको ये भी बता दें कि रैली को लेकर महिलाएं यहां लंगर का इंतजाम कर रही हैं | काफी संख्या में महिलाओं द्वारा यहां लंगर बनाया जा रहा है | महिलाएं और अन्य लोग लंगर बनाने में जुटे हुए हैं |

 पटियाला में शिरोमणि अकाली दल की रैली तो वहीं लंबी में कांग्रेस रैली कर रही है | रैली की तैयारियां जोरों पर हैं | पंजाब के दिग्गज कांग्रेस नेता रैली में पहुंचेंगे | सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी लोगों से अपील की है कि इस रैली में पहुंचें | सीएम ने कहा कि इस रैली में वो अपने 18 महीने के कार्यकाल का लेखाजोखा जनता के सामने रखेंगे |

कांग्रेस की रैली को लेकर ही कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुनील जाखड़ अपने पैतृक गाँव पंचकोसी पहुंचे जहाँ उन्होंने रैली से सबंधित अपने नेताओं और वर्करों से मुलाक़ात की | रैली में सुबह 11 बजे कांग्रेस नेता पहुंचने शुरू हो जाएंगे | तो वहीं करीब 12 बजे सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह रैली में पहुंचेंगे |

लंबी में कांग्रेस और पटियाला में अकाली दल रैली करने जा रहा है | तो वहीं आम आदमी पार्टी कोटकपूरा से बरगाड़ी तक रोष मार्च निकालेगी | इससे पहले आम आदमी पार्टी के तीन विधायक अमन अरोड़ा प्रोफेसर बलविंदर कौर, हरपाल चीमा और सांसद साधू सिंह भूख हड़ताल पर बैठे | आम आदमी पार्टी बरगाड़ी मामले पर इंसाफ की मांग कर रही है | और इसी के चलते अब बरगाड़ी में रोष मार्च निकालेगी | अब देखना होगा कि सियासत के इस सुपर संडे से किस पार्टी को क्या हासिल होता है |

 Watch Video

https://youtu.be/Nze5fVhEQT8

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *