अंबाला, 7 अक्टूबर
अंबाला शहर में कल कांग्रेस पार्टी मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे को लेकर प्रदर्शन करेगी।इस प्रदर्शन में प्रतिपक्ष के नेता भूपेन्द्र सिंह हुड्डा और कांग्रेस प्रभारी भी शामिल होंगे।कांग्रेस पार्टी मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनावी प्रक्रिया को लेकर लगातार सवाल उठा रही है।इसी मुद्दे को लेकर कल पार्टी प्रदर्शन करेगी।
कांग्रेस नेताओं ने प्रेस वार्ता में कहा कि कल दिल्ली में नेता प्रतिपक्ष औऱ राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत कईं नेताओं को हिरासत में लिया गया।सरकार के इस रवैये पर सवाल उठाते हुए कांग्रेस पार्टी ने कहा कि सरकार विपक्ष की आवाज दबाना चाहती है।
अन्य खबरें जानें-



