ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:-दिल्ली में लोकसभा टिकटों को लेकर कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक हुई | जिसमें हरियाणा की टिकटों को लेकर चर्चा की गई | कांग्रेस महासचिव केसी वेनुगोपाल की अध्यक्षता में बैठक की गई | जिसमें हरियाणा कांग्रेस प्रभारी गुलाम नबी आज़ाद मौजूद रहे और प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर, किरण चौधरी, कुलदीप शर्मा, जयवीर वाल्मीकि, अनिल ठक्कर भी मौजूद रहे |
बैठक के बाद अशोक तंवर ने बताया कि प्रदेश की सभी सीटों को लेकर किया गया है | प्रदेश की लोकसभा सीटों को लेकर स्क्रीनिंग कमेटी की पहली बैठक हुई है | सभी नेताओं से अलग अलग राय पूछी गयी | अभी स्क्रीनिंग कमेटी की दो से तीन और बैठक होंगी | फिर सभी नाम पार्टी की सेंट्रल इलेक्शन कमेटी को भेजे जाएंगे |

