ऑनलाइम डेस्क/लिविंग इंडिया: हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आते ही राजनीतिक दलों ने तैयारियों का दौर तेज कर दिया है। जहां बीजेपी ताबड़तोड़ बैठकें कर रही है, वहीं स्त्ता का ताज पहनने के लिए कांग्रेस भी पीछे नहीं है। कांग्रेस ने शुक्रवार को इलेक्शन प्लनिंग एंड मैनेजमेंट कमेटी गठित कर दी है।
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि,इस कमेटी के अंतर्गतल अन्य सब कमेटियां बनाई जाएंगी, जो मीडिया, मैनिफेस्टो आदि का काम देखेंगी। कमेटी की बैठक 8 जुलाई को दिल्ली में होगी।

