ऑनलाइम डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दल जोरों-शोरों से जुट गए हैं। इसी कड़ी में पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि, कांग्रेस विधानसभा चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है और पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी।
उन्होंने आगे कि, बीजेपी सरकार से हर वर्ग परेशान हो चुका है। सरकार से प्रदेश की जनता मुक्ति चाहती है। हालांकि, लोकसभा चुनाव में हार के बाद प्रदेश अध्यक्ष के इस्तीफे पर पूर्व सीएम ने कोई संतोषजनक जबाब नहीं दिया।
दरअसल, पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा शुक्रवार को कांग्रेस प्रदेश सचिव रघुबीर सिंह संधू की भाभी रामरती के निधन पर पासी कॉलोनी में शोक प्रकट करने के लिए पहुंचे थे।


