न्यूज़ डेस्क/लिविंग इंडिया : एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के दौरे पर हैं तो दूसरी तरफ दिल्ली का माहौल अचानक गरमा गया। यहां तक की BJP और कांग्रेस एक-दूसरे पर हमलावर हो गए हैं। दरअसल, एक ऑनलाइन पोर्टल पर BJP प्रेसिडेंट अमित शाह के बेटे जय अमित शाह से जुड़ी अंग्रेजी में एक खबर प्रकाशित की गई और दिल्ली का तापमान अचानक बढ़ गया। खबर में जय अमित शाह की कंपनी ‘टेम्पल एंटरप्राइज प्राइवेट लिमिटेड (Temple Enterprise Private Limited)’ को कुछ सालों में जबरदस्त मुनाफे का ज़िक्र किया गया है।
खबर में बताया गया है कि साल 2015-16 के बीच जय अमित शाह की कंपनी का टर्नओवर 80.5 करोड़ रुपये था, जो एक साल के दौरान 16 हज़ार गुणा ज्यादा बढ़ गया है। दरअसल, जय शाह की कंपनी का साल 2014-15 में 50 हज़ार रुपये टर्नओवर था, जो 2015-16 में 80 करोड़ रुपये पहुंच गया है। खबर के सामने आने के बाद BJP और कांग्रेस के नेताओं ने मोर्चा संभल लिया है। कांग्रेस ने प्रधानमंत्री के ‘बिज़नेस मॉडल’ पर ही सवाल खड़ा कर दिए तो पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि देश कि जनता को पता चल गया है कि Demonetisation से किसको फायदा हुआ है। कांग्रेस ने तो यहां तक कहा कि प्रधानमंत्री को देश की जनता से सच बताना चाहिए। 
कांग्रेस के हमलावर तेवर को देखते हुए केंद्रीय रेलवे मिनिस्टर पीयूष गोयल पार्टी के बचाव में सामने आएं। पीयूष गोयल ने कहा कि BJP वेबसाइट पर 100 करोड़ के मानहानि का केस करेगी। गोयल ने साइट को खबर में भ्रामक और तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश करने का आरोपी बताया। भले ही BJP और कांग्रेस एक दूसरे पर आरोप लगा रहें हो, लेकिन साफ़ है कि दिल्ली के मिज़ाज में बढ़ती ठंडक को इस खबर ने अचानक गरमा दिया है। अब देखना होगा कि प्रधानमंत्री इस आरोप पर खामोश रहते हैं या कुछ बोलते हैं। लेकिन इतना तय है कि BJP डिफेंसिव मूड में आ गई है।
