ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: लुधियाना के कांग्रेस प्रधान गुरप्रीत सिंह गोगी ने कानून की धज्जियां उड़ा कर रख दी।
बता दें कि लुधियाना नगर निगम चुनाव के लिए गुरप्रीत गोगी नामांकन पत्र को भरने के लिए वो अपनी पत्नी के साथ स्कूटर पर आये। पर इस दौरान उन्होने कानून के नियमों की बिल्कुल भी परवाह नहीं की। गौरतलब है कि उन्होने स्कूटर को चलाते समय हैलमेट नही पहना हुआ था।
इतना ही नहीं उनके स्कूटर पर लगा नम्बर प्लेट भी गलत तरीके से लगा हुआ है। जो कानून के खिलाफ है।
इस दौरान उनको किसी भी पुलिस वाले नहीं रोका और ना ही उनका चालान काटा गय़ा। क्या नियम और कानून सिर्फ आम इंसान के लिए है। इन जैसे नेता के लिए नहीं।



