नशे खिलाफ कैप्टन के बाद कांग्रेसी विधायक ने गुटका साहिब हाथ में पकड़ कर खाई कसम !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब में नशा इतनी बड़ी समस्या जिस कारण पंजाब के नौजवानों की जिदंगी नशे में फंसती हुई नजर आ रही है। वहीं…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब में नशा इतनी बड़ी समस्या जिस कारण पंजाब के नौजवानों की जिदंगी नशे में फंसती हुई नजर आ रही है। वहीं दूसरी तरफ पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब की सत्ता हासिल करने से पहले गुटका साहिब की कसम खाकर कहा था कि वो सत्ता हासिल करने के बाद पंजाब में से नशे को चार हफ्तों के अंदर अंदर खत्म कर देंगे। पर कैप्टन अमरिंदर सिंह की कसम उस समय झुठी साबित हुई जब पंजाब के नौजवान नशे की दलदल में एक एक करके फंसते रहे।

https://www.facebook.com/LivingIndiaNewschannel/videos/277344046206344/

जिसके बाद नौजवान के परिवार ने सरकार पर निशाना साधना शुरू कर दिया। इसके पंजाब सरकार ने नशे को खत्म करने के लिए खाई हुई कसम पर अपना बयान बदलते हुए कहा कि उन्होने ये नहीं कहा था कि वो पूरी तरह से खत्म कर देंगे बल्कि उन्होने कहा कि मै नशे की जड़ो को हिला दूंगा। पर ये कसम खाने का सिलसिला यही खत्म नहीं हुआ इसके बाद कांग्रेस के ही विधायक ने नशे को खत्म करने के लिए कसम खाई।

captain

कांग्रेसी विधायक सुखपाल भूल्लर ने नशे को खत्म करने के लिए गुटका साहिब की कसम खाई। इस बात से साफ पता चला रहा है कि कैप्टन के साथ साथ उनके विधायकों ने भी गुटका साहिब की कसम खाना मजाक बना रखा है। गौरतलब है कि पंजाब में से नशा गुटका साहिब की कसम खा कर नहीं बल्कि सख्त कदम उठा कर नशे को खत्म किया जा सकता है। पर कांग्रेस पार्टी नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की जगह कसम खाने  में लगी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *