ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: माछीवाड़ा साहिब के पुलिस स्टेशन में सत्ता का सुरूर देखने का मिला | वो भी इस कदर कि कांग्रेस पार्टी से हाल ही में पंचायत समिति के मेंबर चुने गए अमनदीप सिंह राणवा पुलिस स्टेशन के अंदर पुलिस वालों से गाली गलौज करते नजर आए | माछीवाड़ा साहिब से पंचायत समिति के मेंबर बने अमनदीप सिंह राणवा पुलिस वालों से गाली गलौज करते रहे और पुलिस वाले उनके सामने बेबस बने रहे |
पुलिस वालों ने नेता जी का स्कूटर पकड़ लिया क्योंकि उनके पास स्कूटर के कागजात नहीं थे | जिसके बाद पुलिस स्कूटर के थाने लाई थी | इसी के चलते नेता जी का गुस्सा सातवें आसमान पर था और सत्ता के नशे में वो पुलिस वालों से गाली-गलौज करने पर उतारू हो गए थे | हालांकि कांग्रेस नेता अमनदीप सिंह राणवा ने पुलिस अपने बर्ताव और गाली गलौज के लिए आज लिविंग इंडिया न्यूज पर माफी भी मांगी |
Watch Video
https://youtu.be/cw7WoArGKOw
