ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- कांग्रेस नेता अवतार भड़ाना अंबाला पहुंचे | इस दौरान भड़ाना ने कहा कि राहुल गाँधी ऐसे नेता की तलाश में है जो पार्टी को संभाल सके | भड़ाना ने कहा कि हरियाणा के नेताओं को जींद उपचुनाव के ट्रेलर से सबक लेना चाहिए था | लेकिन सबक नहीं लिया जिसके चलते पूरी पिक्चर बन गयी |
भडाना ने कहा सभी एक दुसरे की मदद की बजाये अपनी सीट बचाने में लगे रहे | वहीं अवतार भडाना ने कहा कि कांग्रेस कठिन दौर में है ऐसे में उन्हें चिंता इस बात की भी है कि राहुल पार्टी को खुद संभाले | किसी और हाथो में ना दे | भडाना ने कहा राहुल गांधी को खुद हथियार उठाने चाहिए | उन्होंने कहा सभी नेताओं को एक जुट भी होना होगा |
