ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोरों-शोरों पर है। इन्हीं तैयारियों के बाच कांग्रेस की नई प्रदेश अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने चुनाव लड़ने के इच्छुक दावेदारों से आवेदन मांगे हैं।
इसके लिए हरियाणा कांग्रेस ने आवेदन पत्र जारी कर दिए है। टिकट के आवेदक को संगठन और पार्टी के लिए क्या कुछ काम किया है, उसका ब्यौरा देना होगा।
टिकट का आवेदन के लिए सबसे पहली शर्त यह है कि, दावेदार का कांग्रेसी होना अनिवार्य है। इस शर्त को पूरा करने के लिए उन लोगों में कांग्रेसी बनने की होड़ मची हुई है। जिन्होंने अभी तक पार्टी की प्राथमिक सदस्यता तक नहीं ली।


