बीजेपी के बाद तंवर को भी आई पुराने कार्यकर्ताओं की याद

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बीजेपी की ओर से हरियाणा में विशेष संपर्क अभियान चलाने के बाद अब कांग्रेस ने भी अपने पुराने कार्यकर्ताओं से मिलना शुरू…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बीजेपी की ओर से हरियाणा में विशेष संपर्क अभियान चलाने के बाद अब कांग्रेस ने भी अपने पुराने कार्यकर्ताओं से मिलना शुरू कर दिया है। इसी के तहत कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर ने पंचकूला में NSUI के पुराने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान बीजेपी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए तंवर ने कहा कि ये झूठ की सरकार है। इसलिए कांग्रेस बीजेपी के झूठ को लेकर जनता को जागरूक करने का काम कर रही है।

TANWER

बीजेपी सांसद राजकुमार सैनी की रैली में अश्लील डांस को लेकर पूछे सवाल पर तंवर ने कहा कि कई बार रैली के मुख्य वक्ता को पता ही नहीं होता कि वहां क्या आयोजन किया गया है। हालांकि ये गलत और अनुचित है। चुनाव को लेकर तंवर ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस पूरी तरह से चुनावी मोड़ में है। इसके लिए हर स्तर पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी राय जानी जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *