अशोक तंवर के इस्तीफे के बाद उनकी सिरसा कोठी से उतारे गए कांग्रेस के झंडे और बैनर

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा कांग्रेस में बड़ी सियासत देखने को मिल रही है, पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर ने पार्टी में अपनी…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा कांग्रेस में बड़ी सियासत देखने को मिल रही है, पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर ने पार्टी में अपनी सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। अशोक तंवर के इस्तीफे के बाद से ही सिरसा में तंवर की कोठी से कांग्रेस के झंडे और बैनर उतार दिए गए हैं।

cong flag

सिरसा के सेक्टर- 30 में स्थित तंवर की कोठी को संभालने वाले केयर टेकर अमित का कहना है कि दोपहर बाद ही उसे फोन आया था कि कोठी से झंडे और बैनर उतार दिए जाए। जिसके बाद पार्टी के कुछ कार्यकर्ता भी कोठी पर पहुंचे और झंडे व बैनर उतार दिए गए। बता दें कि कांग्रेस में विधानसभा चुनाव को लेकर टिकट वितरण से नाराज अशोक तंवर ने पहले चुनाव समिति सहित सभी समितियों से इस्तीफा दिया था। तंवर ने अपना इस्तीफा पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेजा था। इतना ही नहीं नाराज तंवर ने हरियाणा में कांग्रेस को हुड्डा कांग्रेस करार दिया था।

दरअसल, अशोक तंवर ने कहा था कि पार्टी के लिए पांच साल जिन कार्यकर्ताओं ने काम किया, उनके साथ अनदेखी की गई है और उनको इससे हताशा मिली है। अशोक तंवर ने टिकट वितरण को लेकर सोनिया गांधी को सुझाव भी दिए थे, लेकिन इस पर हाईकमान द्वारा कोई कदम न उठाने पर अब अशोक तंवर ने पार्टी से इस्तीफा से दिया है। जिससे साफ जाहिर हो गया है कि हुड्डा का नेतृत्व को बर्दाश्त नहीं और उसमें रहकर वे काम नहीं कर सकते।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *