Congress CWC Meeting in Delhi:
दिल्ली में शनिवार को कांग्रेस की वर्किंग कमेटी की बैठक हुई. महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) का नाम बदलकर वीबी जी रामजी जी किए जाने पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ राजनीतिक संघर्ष छेड़ने का ऐलान किया. दिल्ली में हुई कांग्रेस वर्किंग कमेटी (सीडब्ल्यूसी) (Congress CWC Meeting Delh) की अहम बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने स्पष्ट किया कि पार्टी इस फैसले के विरोध में सड़कों से लेकर संसद तक आंदोलन करेगी. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘गांधी’ सरनेम से दिक्कत है. यही वजह से मनरेगा से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का नाम हटाने की कोशिश की जा रही है.
Congress CWC Meeting Delh- देश में किया जाएगा आंदोलन- खड़गे
मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, “बैठक में हमने यह शपथ ग्रहण की है कि मनरेगा योजना को प्रमुख बिंदू बनाकर पूरे देश में एक बहुत बड़ा आंदोलन किया जाएगा. भारतीय कांग्रेस पार्टी अग्रणी भूमिका निभाते हुए 5 जनवरी 2026 से मनरेगा बचाओ अभियान की शुरुआत करेगी. हम महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोज़गार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) की हर हाल में रक्षा करेंगे. उन्होंने आगे कहा “मनरेगा कोई योजना नहीं है बल्कि भारत के संविधान से मिला काम का अधिकार है. हम यह संकल्प लेते हैं कि ग्रामीण मज़दूर के सम्मान, रोज़गार, मज़दूरी और समय पर भूगतान के अधिकार के लिए एकजुट होकर संघर्ष करेंगे.
फैसला सीधे PMO से लिया गया – राहुल गांधी
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा, “जैसा कि खड़गे जी ने कहा है हम इसका विरोध करेंगे, हम इसके खिलाफ लड़ेंगे. इसके खिलाफ पूरा विपक्ष एक साथ खड़ा होगा. राहुल गांधी ने MNREGA का नाम बदलने के फैसले को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा, “यह फैसला सीधे PMO से लिया गया है. संबंधित मंत्री से से भी कोई चर्चा नहीं की गई. यह संघीय ढांचे पर हमला है.



