ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: अमृतसर के जंडियाला गुरु में कांग्रेस के दो गुटों में झगड़ा हो जाने की खबर सामने आई है। कहा जा रहा है कि ये झगड़ा इतना बढ़ गया था कि एक व्यक्ति की इस झगड़े के दौरान हत्या हो गई थी।
मिली जानकारी अनुसार कांगेसी कौंसलर कंवलजीत कौर के पति की कुछ लोगों ने बेहरमी से मारपीट की जिस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
सूत्रों से पता चला है कि ये हमला जड़ियाला गुरू के ही कांग्रेसी नेता कहलाने वाले व्यक्ति ने ही की है।
फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को दर्ज कर लिया है और मामले की अगली कार्रवाई शुरू कर दी गई है।



