ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में आने वाले दिनों में विधानसभा चुनाव होने है, जिसे लेकर कांग्रेस ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए इलेक्शन कमेटी का ऐलान कर दिया है। हाल ही में हरियाणा कांग्रेस की अध्यक्ष बनीं कुमारी शैलजा को विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव समिति का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। कुमारी शैलजा जिस कमेटी का नेतृत्व करेंगी
उसमें भूपिंदर सिंह हुड्डा, अशोक तंवर, रणदीप सिंह सुरजेवाला, कुलदीप बिश्नोई, एचएस चट्टा, अजय यादव, फूलचंद समेत 28 सदस्य शामिल हैं। कांग्रेस ने कैंपने कमेटी का भी ऐलान किया है. इस कमेटी के चेयरमैन कैप्टन अजय सिंह यादव हैं। 46 सदस्यीय प्रचार समिति में कुमारी शैलजा, भूपिंदर सिंह हुड्डा और किरण चौधरी का नाम भी शामिल है। इसके साथ ही अन्य सदस्यों में अशोक तंवर, एसी चौधरी, फूल चंद, कुलदीप बिश्नोई, कुलदीप शर्मा, दीपेंदर सिंह हुड्डा, अनीता यादव का नाम भी शामिल है।

