ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा शिक्षक एसोसिएशन ने अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ आज पंचकूला में जोरदार प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने सरकार से स्थाई नौकरी की मांग की है। शिक्षकों ने पहले शिक्षा सदन के घेराव के लिए कूच किया था, बाद में सेक्टर 1 स्थित लघु सचिवालय में उपायुक्त कार्यालय के घेराव के लिए रूट बदल लिया।
दरअसल, ये शिक्षक आगामी 16 अक्टूबर को अनुबंध खत्म किए जाने के बाद बेरोजगार होने के चलते प्रदर्शन कर रहे हैं। ये सभी सरकार से स्थाई नौकरी की मांग कर रहे हैं। शिक्षकों का आरोप है कि प्रदेश सरकार पिछले 6 सालों के दौरान करीब 10 बार कंप्यूटर शिक्षकों की सेवाएं समाप्त कर चुकी है। अब 16 अक्टूबर को भी एक बार फिर से हरियाणा के 2200 कंप्यूटर शिक्षक सड़क पर आ जाएंगे।
वहीं, टीचरों के धरने के दौरान पुलिस प्रशासन भी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। मौके पर भारी पुलिस बल भी मौजूद है।


